फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारियों का उत्पीड़न करना बंद करे छावनी परिषद

Tue, 26 Nov 2024 07:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ--------------पश्चिम उत्तर प्रदेश सयुक्त व्यापार मंडल का कार्यक्रम
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक मेट्रो प्लाजा रेस्टोरेंट में हुई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने कहा कि छावनी परिषद द्वारा लगातार व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। चेतावनी दी कि अगर अधिकारियों ने मनमानी नहीं रोकी तो कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। व्यापार संघ अब शहर सहित छावनी के प्रमुख बाजारों में चौपाल लगाकर समस्याओं को सुनेगा।
विज्ञापन

संचालन महानगर अध्यक्ष विजय राठी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने कहा कि सोमवार को छावनी बोर्ड द्वारा वोल्गा पैलेस, दुबई स्टोर, लाइव किचन पर जो सीलिंग की कार्रवाई की गई है वह पूरी तरह अनुचित है। नोटिस देने के बाद व्यापारी का पक्ष सुना जाना चाहिए। छावनी परिषद ने 24 घंटे में व्यापारियों की सील नहीं खोली तो व्यापार मंडल आंदोलन के लिए विवश होगा। सरदार मंजीत सिंह कोछड़ ने कहा कि महानगर के व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। सुमेर सिंह धार ने कहा कि महानगर के सभी बाजारों में हर सप्ताह चौपाल लगाई जाएगी। आठवें स्थापना दिवस पर आयोजित विशाल व्यापारी महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रवीण वशिष्ठ, धर्मेंद्र मलिक, आलीशान अहमद, संजय त्यागी, सौरभ अग्रवाल, राजीव भारद्वाज, नीरज गर्ग, सुभाष शर्मा, ललित चौहान, गौरव रस्तोगी, नीरज मान आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें