फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर चालक ने 100 डायल को मारी टक्कर 

Thu, 14 Jun 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एनएच-58 हाइवे पर पंडित ढाबे के सामने एक कैंटर चालक ने यूपी पुलिस 100 डायल की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन

मोदीपुरम हाइवे पर यह हादसा रात में करीब ढाई बजे हुआ। हादसे में सिपाही उदयपाल, सुनील और विशाल घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान सिपाही ड्यूटी पर थे। घायलों को आनन-फानन में मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप शर्मा ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत लिया गया है। हादसे में घायल पुलिस कर्मियों का उपचार कराया जा रहा है। चालक लापरवाही से कैंटर चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें