फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने बाइक सवार को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सिवाया गांव के सामने शनिवार दोपहर एक कंटेनर ने सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद कंटेनर गड्ढे में जा घुसा। यहां भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गई। वहीं, पुलिस ने बाइक सवार घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पबरसा गांव निवासी मिथुन पुत्र सतीश अपनी मां बिजेंद्री के साथ बाइक पर सवार होकर सिवाया गांव में किसी से मिलने आया था। वहां सामने मेरठ की ओर से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटा दोनों घायल हो गए। इस पर बेकाबू कंटेनर गड्ढे में जा घुसा। इस पर एकत्र हुए ग्रामीण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गए। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को घर जाने की अपील की। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर को जेसीबी की सहायता से बाहर निकलवाया। वहीं, घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी के मुताबिक इस संबंध में शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें