फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फ्लाईओवर की दीवार से टकराया कैंटर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। बहसूमा-रामराज मार्ग स्थित डी मोंट फोर्ट एकेडमी के पास रविवार तड़के फ्लाईओवर की दीवार से एक कैंटर अनियंत्रित हो टकरा गया। कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान पलवल, हरियाणा निवासी नेत्रपाल पुत्र धर्म सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने स्कूल व राज मंडप कर्मचारियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाल हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कैंटर मवाना की तरफ से रामराज की ओर जा रहा था। डी मोंट फोर्ट एकेडमी के पास शायद चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सीधे फ्लाईओवर की साइड दीवार से जा टकराया। टक्कर के बाद कैंटर में लदे पार्सल भी सड़क पर बिखर गए। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया, प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार में चालक को नींद की झपकी आना लग रहा है। घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कैंटर को क्रेन से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें