फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शाॅर्ट सर्किट से कैंटर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सलाहपुर गांव के सामने सड़क किनारे खड़े केंटर में शार्ट सर्किट से आग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सलाहपुर गांव के सामने सड़क किनारे खड़े कैंटर में अचानक शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। धुआं उठते देख चालक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर हरिओम गौतम ने बताया कि खिवाई निवासी मसरूफ बुधवार की सुबह कैंटर लेकर मेरठ जा रहा था। कोहरे के कारण चालक ने कैंटर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। कुछ ही देर बाद डैशबोर्ड से धुआं निकलने लगा। अनहोनी को भांपते हुए चालक गाड़ी से नीचे कूद गया और उसी दौरान कैंटर में आग फैल गई। चालक ने तुरंत कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और बड़ी क्षति होने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें