फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसीहियों ने ऐसे मनाई मुर्दों की ईद

Sat, 04 Nov 2017 11:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
कब्रिस्तान में प्रार्थना करते ईसाई समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरधना में नगर के देवी मंदिर के निकट लोकप्रिय रोड स्थित कैथोलिक कब्रिस्तान में ईसाई समुदाय के लोगों ने मुर्दों की ईद मनाई। उन्होंने अपनों से बिछड़ों की कब्र को पुष्पों से सजाकर मोमबत्ती जलाई। इसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर फादर पाक्या नाथन और फादर ससिन बाबू ने विशेष प्रार्थना कराकर मिस्सा बलिदान कराया।
विज्ञापन


नवीना महोत्सव के दूसरे दिन प्रत्येक वर्ष की भांति ईसाई समुदाय ने मुर्दों की ईद मनाई। कैथोलिक समुदाय के लोग बच्चों और महिलाओं के साथ नए-नए कपडे़ पहनकर सुबह से ही कब्रिस्तान में पहुंचने लगे थे। उन्होंने यहां पर कब्र की मिट्टी तरीके से लगाकर उसकी सफाई की। उन्होंने कब्रों को बडे़ ही सुंदर ढंग से पुष्पों से सजाया। शाम करीब चार बजे कब्रिस्तान में विशेष प्रार्थना हुई। 

पढ़ें : शादी की एलबम में देखिए वीडियो मूवी

इसी कब्रिस्तान में बेगम समरू के वंशजों का भी मकबरा बना हुआ है। फादर पाक्या नाथन और फादर ससिन बाबू ने विशेष प्रार्थना कराकर मिस्सा बलिदान कराया। यहां माता मरियम एवं प्रभु यशु को याद कर भक्तों ने अलहे लुईया के जयकारे लगाए। ईसाई समुदाय के लोग देर रात तक कब्रिस्तान पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें