फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नामांकन फार्म न मिलने पर प्रत्याशी का समर्थक टावर पर चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सहकारी गन्ना विकास समिति में डायरेक्टर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को फार्म खरीदने के लिए प्रत्याशी सुबह ही समिति पहुंच गए। समिति में डायरेक्टर पद के सरधना सर्किल के सरूरपुर गांव निवासी डायरेक्टर प्रत्याशी जयपाल फार्म लेने पहुंचे। काफी समय बीतने के बाद भी फार्म नहीं मिल सका और खिड़की बंद हो गई। इस पर प्रत्याशी समर्थक योगेंद्र उर्फ मुन्नू ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच योगेंद्र समिति परिसर में लगे इंडियन बैंक के टावर पर चढ़ गया और फार्म नहीं मिलने पर कूदने की धमकी देने लगा। योगेंद्र के टावर पर चढ़ने की सूचना पर अधिकारियों और पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में अधिकारी व पुलिस योगेंद्र को समझाने पहुंचे। काफी देर तक योगेंद्र को समझाने का प्रयास किया गया और फार्म दिलवाने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने पर योगेंद्र नीचे उतर आया। पुलिस ने प्रत्याशी जयपाल को डायरेक्टर पद का फार्म लेकर दिया और मामला शांत कराया।
विज्ञापन



दौराला में 24 व सकौती में 17 फार्म दाखिल
डायरेक्टर पद के लिए बृहस्पतिवार को सुबह से ही दौराला व सकौती सहकारी गन्ना विकास समिति में प्रत्याशियों की फार्म लेने के लिए भीड़ लगी रही। दोनों समिति में नौ पदों के लिए डायरेक्टर का चुनाव होना है। समिति सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि दौराला में 24 व सकौती में 17 फार्म खरीदे गए। बताया कि दोनों समितियों में सभी फार्म जमा किए गए हैं। शुक्रवार को फार्मों की जांच की जाएगी। सोमवार को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें