मेरठ। शहर सराफा बाजार व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसएसपी को ज्ञापन देकर दीवाली तक घंटाघर से कबाड़ी बाजार तक चौपहिया वाहन और ई-रिक्शा के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।
एसएसपी को ज्ञापन देते हुए सराफा व्यापारियों ने कहा कि दीवाली तक बाजार में ग्राहकों की भीड़ रहेगी। ऐसे में चौपहिया वाहन और ई-रिक्शाओं से जाम लगेगा और ग्राहकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में दीवाली तक घंटाघर से प्याऊ चौराहा कबाड़ी बाजार तक बाजार में चौपहिया वाहन और ई-रिक्शाओं पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके अलावा सराफा बाजार के नुक्कड़, प्याऊ चौराह और वैली बाजार के चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष अतुल जैन, महामंत्री नरेश माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद अग्रवाल मौजूद रहे।