फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत: अब मतदाताओं की बारी, मेरठ-बागपत में कल मतदान, जानें कैसी है तैयारी

Thu, 25 Apr 2024 09:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

विक्टोरिया पार्क से मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभा में 756 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचना शुरू हो गईं। मतदान केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। देखें आखिर मेरठ में किस तरह की गई हैं तैयारियां।
विज्ञापन
मतदान को लेकर परिचर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी मैदान में प्रत्याशियों ने ताकत झोंकी हुई है। राजनीतिक पार्टी के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने की पुरजोर कोशिश में जुटे हैं। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार बुधवार शाम 5 बजे थम गया। आज विक्टोरिया पार्क से मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभा में 756 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचना शुरू हो गईं। इसकी तैयारियों में जिला प्रशासन कल से ही जुटा था। कल मतदान को लेकर क्या तैयारियां चल रही हैं इसे लेकर अमर उजाला कार्यालय में चर्चा की गई।

विज्ञापन




26 अप्रैल को दूसरे चरण में मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और अमरोहा में मतदान होना है।

मेरठ-हापुड़ लोकसभा और बागपत लोकसभा में 26 अप्रैल को मतदान होना है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार नजर आ रहे हैं। भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर के आसार हैं।

विज्ञापन

भाजपा से अरुण गोविल, सपा से सुनीता वर्मा, बसपा से देवव्रत त्यागी चुनाव मैदान में हैं। वहीं मेरठ लोकसभा में पांच विधानसभा सीटों पर 20 लाख 530 मतदाता वोट करेंगे। वहीं बहुजन समाज पार्टी दलित और मुस्लिम वोटों में सेंध लगाएगी। मतदान को लेकर आज सुबह से पोलिंग पार्टियां  रवाना होना शुरू हो गईं। 

पिछले चुनाव में बेहतर था मतप्रतिशत, इस बार प्रथम चरण में कम वोटिंग हुई। मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर किठौर विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान हुआ था।

प्रचार प्रसार थमने के बाद जिला प्रशासन ने भी निगरानी बढ़ा दी है। मेरठ में चार हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। वहीं चुनाव प्रभावित करने वालों पर की कार्रवाई जाएगी।
मतदान बूथों पर तैयारियां पूरीं आज रात में ही ईवीएम पहुंच जाएंगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें