मेरठ। जेईई मेन-2026 के लिए रजिस्ट्रेशन का इंतजार कर रहे आवेदकों के लिए राहत की बात है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी कभी भी संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के पहले सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव कर सकती है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeomain.nta.ac.in पर नजर रखें। यहीं से वह रजिस्ट्रेशन भी कर सकेंगे।
बीते दिनों पहले सेशन की परीक्षा की तारीख घोषित की गई थी। जारी शेड्यूल के मुताबिक जेईई मेन पहले सेशन की परीक्षा 21 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरा सत्र एक से 10 अप्रैल तक होगा। अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले jeemain.nta.ac.in पर जाना-होगा। इसके बाद होमपेज पर जाकर जेईई मेन 2026 सेशन एक पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लागिन क्रेडेंशियल स्क्रीन पर आ जाएगा। इसके बाद पूरा फार्म भरें। बता दें जेईई मेन 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में होगी। संवाद