फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मानसिक क्षमता परीक्षण के प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी

Sun, 08 Mar 2026 10:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, अंग्रेजी व गणित रहा आसान
विज्ञापन

मेरठ। अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। बेगमपुल रोड स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में यह परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई।
विज्ञापन

कक्षा 6 की परीक्षा दोपहर 1 बजे तक और कक्षा 9 की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे तक चली। परीक्षार्थियों के अनुसार कक्षा 6 में मानसिक क्षमता परीक्षण के प्रश्न काफी कठिन और घुमावदार रहे। इन सवालों को हल करने में छात्रों को खासी माथापच्ची करनी पड़ी। गणित, हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न सामान्य और आसान स्तर के थे। परीक्षा में कुल 80 प्रश्न थे, जिनमें 40 रीजनिंग, 20 गणित, 10 हिंदी और 10 अंग्रेजी के शामिल थे। निगेटिव मार्किंग न होने के कारण सभी छात्रों ने पूरे 80 प्रश्न हल कर लिए। कक्षा 9 की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न आए। अंग्रेजी और गणित के प्रश्न सरल और सहज रहे, लेकिन विज्ञान के सवाल मुश्किल लगे और छात्रों को इन्हें हल करने में अधिक समय लगा। परीक्षार्थियों ने बताया कि निगेटिव मार्किंग की अनुपस्थिति के कारण उन्होंने सभी प्रश्नों का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें