मेरठ। टीपी नगर पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले मूल रूप से शिवम मार्केट सेक्टर 24 गौतमबुद्धनगर और वर्तमान में मोहकमपुर नई बस्ती टीपी नगर निवासी
विज्ञापन
राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि टीपी नगर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। संवाद