फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने इस बुजुर्ग उम्मीदवार पर फिर जताया भरोसा, कैंट से दे दिया टिकट

Mon, 23 Jan 2017 02:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसके पहले भाजपा ने पहले व दूसरे चरण के लिए 149 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। मेरठ जिले की छह सीटों पर तो बीजेपी ने पहले ही दावेदार मैदान में उतार दिए थे, लेकिन अब अंतिम व सातवीं सीट पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। मेरठ कैंट से सत्यप्रकाश अग्रवाल को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


जानिए, भाजपा ने सत्यप्रकाश पर क्यों जताया भरोसा
मेरठ जिले की कैंट सीट पिछले 15 सालों से एक ही पार्टी के पाले में रही है जिस पर सत्यप्रकाश अग्रवाल भाजपा से विधायक बनते आ रहे हैं। अग्रवाल बीजेपी के दूसरे ऐसे नेता है जो मेरठ जिले में लगातार 15 सालों से विजय हासिल करते आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यहीं वजह है कि भाजपा ने इस बार भी सत्यप्रकाश अग्रवाल पर भरोसा जताया है।

बता दें कि अब जनपद की सातों सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए है। बीजेपी के दो प्रत्याशी सोमेद्र तोमर (दक्षिण सीट) और जितेंद्र सतवाई (सिवालखास सीट) से नामांकन कर चुके है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें