फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ की ओर से मवाना कलां में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक विकास कुमार यादव ने बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन सहित कई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। विशेष अतिथि एलडीएम राकेश खन्ना ने कहा कि साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

सतर्कता अधिकारी मनीष कुमार वार्ष्णेय ने डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, मनी म्यूल खाते और ओटीपी, यूपीआई व क्यूआर कोड से होने वाली ठगी के बारे में बताया। उन्होंने ओटीपी, एटीएम पिन और बैंकिंग पासवर्ड साझा नहीं करने और साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी। आरसेटी निदेशक निशांत गौतम ने वित्तीय साक्षरता और स्वरोजगार की जानकारी दी। संचालन रमेश जोशी ने किया। कार्यक्रम में तुषार दलाकोटी, माधुरी शर्मा, रमेश जोशी, ओम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें