मुकेश नरुला, क्रिकेट कोच, टोरंटो कनाडा
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने मेरठ से खरीदे क्रिकेट बैट, ग्लव्स और बाॅल
वह लंबरजैक टोरेंटो कनाडा की पूरी क्रिकेट टीम के साथ मेरठ पहुंचे थे। इस मौके पर कंपनी के अधिकारियों की ओर से टीम का स्वागत किया गया। मुकेश नरुला ने खास बातचीत के दौरान भारतीय टीम की वर्तमान स्थिति को लेकर कहा कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहां की पिच यहां के खिलाड़ियों के लिए अनुकूल होंगी।
इंडिया टूर पर है टीम
मुकेश नरुला ने मेरठ के क्रिकेट बैट की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह पिछले 20-25 वर्षों से यहां की कंपनियों के बैट से खेलते आ रहे हैं। देश का हर बड़ा खिलाड़ी यहां के बैट से खेलता है और अपनी पंसद से बैट तैयार कराता है। कंपनी भी खिलाड़ियों को स्पाॅन्सर करती हैं। उन्होंने बीडीएम के एमडी राकेश महाजन के द्वारा उनकी टीम को स्पाॅन्सर किए जाने के लिए भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम यहां इंडिया टूर पर है और गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, शिवपुरी, बरोड़ा में मैच खेलेगी।
बीडीएम के एमडी राकेश महाजन, दाएं
- फोटो : अमर उजाला
कनाडा की सीनियर टीम को स्पाॅन्सर कर रही कंपनी, राकेश महाजन
इस दौरान बडीएम कंपनी के एमडी राकेश महाजन कहा कि उनकी ओर से 1978 में पहली बार कनेडा क्रिकेट टीम को स्पाॅन्सर किया था। अभी भी स्पांसर कर रहे हैं। बीडीएम ने कनेडियन सीनियर क्रिकेट टीम को स्पाॅन्सर किया जो वल्डकप में भी खेली। इस मौके पर लंबरजैक्स टीम के सभी सदस्यों ने कंपनी में अपनी पंसद के हिसाब से बैट, बैटिंग ग्लब्स, लेदर बॉल आदि खेल उपकरण खरीदे। इस दौरान क्लब के ऑनल नरेश, कप्तान अनिल, खिलाड़ी मार्टिन आदि ने यहां से बैट समेत अन्य खेल उपकरण लिए।
मेरठ पहुंची टोरंटो, कनाडा क्रिकेट टीम
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ पहुंची टोरंटो, कनाडा क्रिकेट टीम
- फोटो : अमर उजाला