फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से यूजी और पीजी में रजिस्ट्रेशन का मौका, 20 जुलाई तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Mon, 09 Jul 2018 03:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
DU Admission
विज्ञापन

यूजी-पीजी में जो छात्र पहले पंजीयन नहीं करा पाए थे उनकी परेशानी को देखते हुए सीसीएसयू में सोमवार से सभी कोर्सों में दोबारा रजिस्ट्रेशन खोल दिए हैं। सीसीएसयू की वेबसाइट पर जाकर छात्र 20 जुलाई तक पंजीयन कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी। पहली बार खोले गए पंजीयन में छात्रों की कम संख्या देखते हुए विवि ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ व सहारनपुर मंडल के 9 जिलों के छात्र-छात्राओं के लिए यूजी में 20 मई से पंजीयन शुरू किए थे। इसमें 9 जिलों से केवल 70 हजार विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया था। इसकी तीन मेरिट जारी हो चुकी हैं, दूसरी ओपन मेरिट सोमवार को जारी होगी। लेकिन अभी तक केवल 50 हजार प्रवेश ही हो पाएं हैं, छात्रों की बेहद कम संख्या को देखते हुए विवि ने 9 जुलाई से दोबारा से पंजीयन खोलने का निर्णय लिया था। इसके चलते सोमवार से बीए, बीकॉम, बीएससी के अलावा प्रोफेशन के सभी कोर्सों में प्रवेश के लिए पंजीयन खोल दिए हैं। छात्र सीसीएसयू के वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

पीजी में भी दिया मौका
विवि ने छात्रों को यूजी के साथ पीजी के सभी कोर्स में पुन: पंजीयन का अवसर दिया है। पीजी के सभी कोर्स एमए, एमएससी, एमकॉम के अलावा एमबीए व सभी प्रोफेशनल कोर्स में रजिस्ट्रेशन खोल दिए हैं। यह आखिरी मौका है इसके बाद कोई रजिस्ट्रेशन का मौका नहीं मिलेगा। जो छात्र चूक गए थे वो आज से आवेदन कर सकते हैं। इसमें वो विद्यार्थी शामिल नहीं होंगे जो पहले रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं।
विज्ञापन


बीएएलएलबी, एलएलबी की अंतिम तिथि 15 जुलाई
पांच वर्षीय बीएएलएलबी व तीन वर्षीय एलएलबी में पंजीयन जारी है। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। छात्र-छात्राएं 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

नये कॉलेजों में कल से आवेदन करें
विवि ने हाल में ही तकरीबन 100 नए कॉलेजों को संबंद्धता दी है। इन सभी कॉलेजों के नाम सोमवार देर शाम के बाद विवि के पोर्टल पर आएंगे। मंगलवार से इन कॉलजों में प्रवेश के लिए आवेदन क र सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें