फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओटीएस का लाभ दिलाने के लिए रविवार को भी लगाए गए शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक मुश्त समाधान योजना के तहत पीवीवीएनएल की ओर से रविवार को मेरठ समेत पूरे पश्चिमांचल में शिविर लगाए गए। इसमें अधीक्षण अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता को भी ड्यूटी पर लगाया गया। अधीक्षण अभियंताओं ने निरीक्षण कर राजस्व वसूली की समीक्षा की।
विज्ञापन

बकाएदारों के लिए 8 नवंबर को यह योजना शुरू की गई थी। इसका पहला चरण 30 नवंबर तक चला। इसमें करीब चार लाख उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया। अब एक से 15 दिसंबर तक दूसरा है। इसमें करीब दो लाख उपभोक्ता अब तक लाभ ले चुके हैं। पश्चिमांचल के 14 जिलों में 40 लाख से अधिक बकाएदार हैं। इनमें करीब छह लाख उपभोक्ताओं ने लाभ लिया है। इनकी संख्या बढ़ाने के लिए छुट्टी में भी शिविर लगाए जा रहे हैं। रविवार को सभी बिजलीघरों पर शिविर लगे। इस दौरान अधीक्षण अभियंता राजेंद्र बहादुर ने अधिकारियों से वार्ता कर योजना के बारे में बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें