फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दोस्तों ने शराब पिलाकर की थी बंटी की हत्या

Mon, 11 Dec 2023 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मोदीपुरम हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर पावली खास गांव निवासी बंटी प्रजापति की हत्या उसके अपने दोस्तों ने ही की थी। वारदात के बाद से दोनों दोस्त बबलू और संदीप गांव से फरार हैं। रविवार को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावलीखास निवासी दुर्गाप्रसाद प्रजापति का बेटा बंटी प्रजापति शुक्रवार शाम को गांव से मोदीपुरम आया था। शराब पीने के दौरान बंद पड़े पेट्रोल पंप पर मारपीट के बाद उसकी सर पर वार करके हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रविवार को मृतक के भाई जोनी ने गांव के ही बबलू पुत्र बलधारी, और संदीप पुत्र सुंदर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जोनी ने बताया कि बबलू और संदीप दोनों बंटी के दोस्त थे। दोनों हत्या वाले दिन उसके साथ थे। शराब पिलाने के बाद दोनों ने सर पर चोट मारकर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर की हड्डी टूटी आई थी। जोनी ने बताया कि आरोपी संदीप के पास जो मोबाइल था, वो हत्या के बाद से ही बंद है। जिसके चलते परिजनों को उस पर शक हुआ। उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन मोदीपुरम में मिली है। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें