फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंचायत मतदाता सूची से डुप्लीकेट नाम हटाने का अभियान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
- शुद्धिकरण में लापरवाही पर नाराजगी, 28 मई तक हटाने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत डुप्लीकेट नामों के सत्यापन कार्य में लापरवाही पर राज्य निर्वाचन आयोग ने नाराजगी जताई है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत की ओर से सभी खंड विकास अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देशों में कहा गया कि पूर्व में आयोग के आदेशानुसार डि-डुप्लीकेशन (एक से अधिक बार दर्ज मतदाताओं के नाम हटाने) का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए गए थे लेकिन समीक्षा में यह कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया। आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए अंतिम प्रकाशन से पहले मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार तहसील व ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में ऐसे मामले चिह्नित किए गए हैं, जिनमें मतदाताओं के नाम एक से अधिक बार दर्ज हैं, जबकि परिवारों में भी नामों की पुनरावृत्ति पाई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसडीएम को निर्देशित किया है कि तकनीकी प्रक्रिया का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों और पंचायत कर्मियों के सहयोग से सभी डुप्लीकेट प्रविष्टियों का सत्यापन कर उन्हें हटाया जाए। यह कार्य 28 मई तक हर हाल में पूर्ण किया जाए ताकि अंतिम मतदाता सूची त्रुटिरहित प्रकाशित की जा सके।
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर डुप्लीकेट नामों के सत्यापन और निष्कासन के लिए निर्देशित किया गया है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें