फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना में नए मतदाताओं के पंजीकरण के अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्लों में मतदाता गहन पुनरीक्षण अ​​भियान में लोगों की मदद कर फार्म भरते हुए। सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में नए मतदाताओं के पंजीकरण का अभियान तेजी से शुरू हो गया है। निर्वाचन विभाग के नए निर्देशों के अनुसार नए मतदाता बनवाने के लिए फॉर्म 6 के साथ परिशिष्ट-4 भी भरना अनिवार्य है। इसमें आवेदक को अपने परिवार की 2003 की विस्तृत जानकारी दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में दस्तावेज जुटाने और फॉर्म भरने में लोगों को कठिनाई हो रही है। ऐसे समय में समाजवादी पार्टी की स्थानीय टीम मोहल्लों और वार्डों में लोगों की मदद कर रही है। समाजसेवी शाहवेज अंसारी और अन्य कार्यकर्ता दिनभर लोगों को फॉर्म भरने, दस्तावेज तैयार करने और आवश्यक जानकारी देने में सहायता कर रहे हैं। टीम के सदस्यों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ना है। सुबह से ही कई युवक, युवतियां और बुजुर्ग पंजीकरण के लिए पहुंचे। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि आवश्यक दस्तावेज इकट्ठा कर जल्द से जल्द फॉर्म भरवाए ताकि आगामी चुनावों में वह अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। अभियान में अली शाह, सलीम अंसारी, अशरफ राणा, ललित गुज्जर, दानिश मिर्ज़ा, डॉ. सालिब, अतीक अहमद, मंजूर मालिक, रिंकू सेवा में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें