फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति सुधार के लिए 15 से चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। ऊर्जा विभाग की ओर से बिजली आपूर्ति सुधार के लिए 15 सितंबर से अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 14 अक्तूबर तक जारी रहेगा। मुख्य अभियंता जोन-1 मुनीश चोपड़ा ने बताया कि बिजली अधिकारी विशेष अभियान चलवाकर बिजली आपूर्ति नेटवर्क को सुधार कार्य कराकर सदृढ़ कराएंगे। इस दौरान बिजली लाइनों पर आ रही पेड़ों की कटाई-छटाई, जर्जर तार-खंभों को बदलने और उपकेंद्रों पर मरम्मत कार्य कराएं जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता मेरठ क्षेत्र-प्रथम मुनीश चोपड़ा ने शनिवार को जोन प्रथम के अधिशासी अभियंताओं, एसडीओ, सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं के साथ बैठक की। यूपीपीसीएल के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल एवं एमडी पीवीवीएनएल ईशा दुहन के अनुरक्षण माह को लेकर निर्देशों से अवगत कराया। इस दौरान कहा गया कि शहर में जहां भी जर्जर खंभे-तार है, उन्हें बदलवाएं। वितरण ट्रांसफार्मरों की टूटी जाली आदि ठीक कराएं। कमजोर जंपर बदलवाएं। फ्यूज चेक कराएं। मुख्य अभियंता ने कहा कि त्योहारों में निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाए। बैठक में अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी, धर्मवीर सिंह, सौरभ मंगला, महेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें