फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू इंडिया का धरना एक दिन के लिए स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन इंडिया की ओर से सदर तहसील पर सोमवार से किया जाने वाला अनिश्चितकालीन धरना एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक राणा ने बताया कि संगठन की ओर से दस सितंबर को कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर धरने की बात कही गई थी। पांचली खुर्द में ग्राम सभा की करोड़ो की कीमत की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला उठाया गया था। इस मामले में अब अधिकारियों की ओर से संगठन के पदाधिकारियों को सोमवार को वार्ता के लिए बुलाया गया है। सोमवार को वार्ता के बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। यह निर्णय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर के निर्देशन में लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें