फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुलेख प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में सुलेख प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संस
विज्ञापन
सरधना। संत जोसेफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लूईस ने श्रुतलेख और सुलेख प्रतियोगिता के छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

श्रुतलेख प्रतियोगिता में राशि और आंचल प्रथम और फरहीन द्वितीय स्थान पर रहीं। सुलेख प्रतियोगिता में जैनब और सोनिया शकील संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। अक्सा परवीन और मुस्कान इम्तियाज द्वितीय स्थान और आयुषी त्यागी तृतीय स्थान पर रहीं। फरहीन और आंचल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में डाॅ. अशोक शर्मा, डाॅ. निमिषा, डाॅ. अंकुर, डाॅ. नीरू और डाॅ. महेश पालीवाल शामिल रहे।
प्रतियोगिता में खुशी सैनी, वंशिका तालियान, रिया खान, अजरा, रोजी और नव्या सहित कई छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सिस्टर प्राचार्या ने छात्राओं को सुंदर लेखन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लेख, लेखक के मन की अभिव्यक्ति होता है और सुंदर लेखन का दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। संचालन सोनिया रानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें