पहले दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो
इस गैंग की सरगना पहले दोस्ती करती थी, फिर सेना के जवान का अश्लील वीडियो बनाती थीं। उसके बाद ब्लैकमेलिंग शुरू होती थी। दोनों आरोपियों के मोबाइल में कई फौजियों और अन्य लोगों की अश्लील वीडियो भी मिले हैं। यह गिरोह नौचंदी क्षेत्र निवासी एक युवक चलाता था, जबकि युवती लोगों को जाल में फंसाती थी।
होटल में फौजी का बनाया था वीडियो
इस गिरोह के निशाने पर राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के फौजी थे। हरियाणा के एक फौजी को मेरठ में युवती ने बुलाया था। युवती फौजी को होटल में ले गई, जहां पर उसकी अश्लील वीडियो बनाई। फौजी को बेहोश करके उसका सारा सामान समेटकर युवती होटल से फरार हो गई थी। फौजी ने इसकी शिकायत नौचंदी थाने में की थी। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उक्त युवती और उसका एक साथी कैद हो गए थे। तभी से इस गिरोह की तलाश में नौचंदी थाने की पुलिस लगी हुई थी।
युवती की 12 फर्जी आईडी मिली
आरोपी युवती की 12 फर्जी आईडी मिली है। अलग-अलग आईडी से युवती सेना के जवानों से बात करती थी। अब पुलिस ने युवती द्वारा हनी ट्रैप में फंसा कर पीड़ित फौजियों का पता लगाना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवती एक साल से ज्यादा समय से यह काम कर रही थी।