सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कस्बा खिवाई, हर्रा, पांचली खुर्द में जनसभा को संबोधित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर/जानीखुर्द। गौतमबुद्ध नगर की तहसील दादरी में प्रस्तावित समाजवादी पार्टी की पीडीए रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के कस्बा खिवाई, हर्रा, पांचली खुर्द समेत आसपास के गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
इससे पूर्व उन्होंने कस्बा सिवाल में क्षेत्र के सपा नेता नदीम चौहान द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह में शिरकत की। उन्होंने लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान राजेंद्र चौधरी भाटी ने कहा कि दादरी में होने वाली पीडीए रैली ऐतिहासिक होगी और यह रैली प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश देगी।
सपा नेता नदीम चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से भाईचारे, सामाजिक न्याय और समानता की राजनीति करती आई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दादरी में होने वाली रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन यूनुस, पूर्व चेयरमैन मेराज, इंतजार, नसु नवाब, हाजी भूरू, आमिर चौहान, मुजम्मिल प्रधान, राहिब प्रधान, इशा ठेकेदार, मास्टर यामीन, मोहसिन, सुमित किनौनी, पुष्पेंद्र कसाना, गौरव पाल, सतवीर यादव, जुनैद चौहान मौजूद रहे।
आने वाला समय बदलाव का है- राजकुमार भाटी
जानीखुर्द। दादरी में होने वाली समाजवादी समानता भाईचारा रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को गांव पांचाली खुर्द में जनसभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में जोश भरते हुए रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और समानता की नींव को मजबूत करने का एक अभियान है। सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी ने कहा कि समाजवादी समानता भाईचारा रैली का उद्देश्य समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी सम्मान और हक दिलाना है। जनसभा में जयराज चपराणा, प्रमोद चपराना, सीमांत यादव, विरेंद्र गुमी, अन्नी मोतला, आर्यन मोतला, विपिन खटीक, राहुल वर्मा, नवीन खटीक, महेश कश्यप आदि उपस्थित रहे।
जानीखुर्द। पांचली में सपा की सभा में मौजूद अतिथि फोटो संवाद