फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक को फोन कर मांगी दो लाख रुपये की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उठाकर ले जाने और जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र निवासी चिकित्सक अमीरुद्दीन को फोन कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर उठाकर ले जाने और जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे चिकित्सक व उनका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ रोड पर करीम नगर अंसार ब्लॉक के रहने वाले डॉ. अमीरुद्दीन का दक्षिणी इस्लामाबाद में क्लीनिक है। थाने में तहरीर देकर उन्होंने बताया कि शनिवार शाम वह अपने क्लीनिक में बैठे थे। करीब पांच बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने अपना नाम सादिक बताते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने कहा कि रंगदारी न देने पर उठाकर ले जाएंगे, बच सकता है तो बच ले। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मोबाइल नंबर की डिटेल निकलवाकर आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें