फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ब्लॉक सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से बताया गया।
बुधवार को आयोजित कैंप में विधिक सेवा प्राधिकरण के डिप्टी चीफ लीगल शुभम शर्मा व नासिर हुसैन ने योजनाओं के बारे में बताया कि सरकार द्वारा आमजन के लिए आयुष्मान भारत कार्ड, सामान्य बीमा योजना, किसान बीमा योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, एकीकृत सामाजिक पेंशन योजना, अल्पसंख्यक छात्रवृति योजना जैसी तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने पात्रों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। इसके अलावा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सुनीत भाटी ने कहा कि सरकार द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के लिए जो लोग पात्र हैं वह खंड विकास कार्यालय में आकर इनका लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें