फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आह्वान

Mon, 11 May 2026 07:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीपुरम। राजपूत चेतना मंच और महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कोटपाल अस्पताल स्थित सरला देवी सभागार में महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता भाजपा क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक वीर योद्धा ही नहीं बल्कि राष्ट्र की एकता और स्वाभिमान के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित होकर राष्ट्रहित में कार्य करने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप ने कहा कि महाराणा प्रताप ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने साहस और धैर्य से संघर्ष जारी रखा। उन्होंने कहा कि समाज को उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे शीलेंद्र चौहान ने कहा कि युवाओं को जाति और बिरादरी की संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए और समाज में आपसी भाईचारा एवं एकता बनाए रखना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन अजय सोम ने किया। इस अवसर पर प्रधान दुल्हैड़ा बाल किशोर चौहान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान, अरुण सोम, डॉ आदिप कोटपाल, रणवीर सिंह उदयबीर सिंह, महेश चौहान, राजेंद्र सिंह, निरंजन पुंडीर, संजय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें