फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसान महापंचायत में पहुंचने का आह्वान

Sat, 31 Oct 2026 09:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू (अराजनैतिक) ने चार गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की मांग को लेकर तीन नवंबर को मेरठ में प्रस्तावित किसान महापंचायत की तैयारियों के लिए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने जनसंपर्क अभियान चलाया। संगठन के पदाधिकारियों ने झिटकरी, महादेव, कालंद और छबड़िया गांव में किसानों से संपर्क कर महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री अमित छाबड़िया ने किसानों से ट्रैक्टरों के साथ मेरठ पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी किसानों की प्रमुख मांग है। इसके लिए किसान महापंचायत में एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएंगे। उन्होंने किसानों से महापंचायत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की।
विज्ञापन

जनसंपर्क अभियान में श्रीपाल, समर सिंह, राजा जयानंद, अर्जुन सिंह, शिवदत्त, निर्मल सिंह, मुनेश सिंह, मुकेश, गोलू और अनुभव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें