फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बुनकरों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान, 9 जुलाई को फिर लगेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग की ओर से कस्बे में आयोजित जागरूकता शिविर में बुनकरों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभाग के उत्पादन अधीक्षक नीरज कुमार सिंधु ने बुनकरों से योजनाओं का लाभ उठाकर अपने कारोबार को विकसित करने का आह्वान किया।
कस्बे में मीनारा मस्जिद के समीप हारुन के आवास पर आयोजित शिविर में नीरज कुमार सिंधु ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी बिचौलिए की आवश्यकता नहीं है। बुनकर स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सीधे योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हथकरघा बुनकरों के लिए विद्युत दर में छूट की प्रतिपूर्ति योजना संचालित है, जिसके तहत पात्र बुनकरों को दो किलोवाट तक के घरेलू विद्युत संयोजन पर 3,936 रुपये तक का लाभ दिया जाता है। ऑनलाइन आवेदन शीघ्र जमा करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से बुनकरों को मुद्रा ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार एवं कारोबार विस्तार के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। शिविर में मौजूद बुनकरों की समस्याएं सुनने के साथ उन्हें आवेदन प्रक्रिया और अन्य विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी गई। उत्पादन अधीक्षक ने बताया कि बुनकरों की सुविधा के लिए अगला जागरूकता शिविर 9 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें