फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैग की ऑडिट टीम को तीन दिन तक नहीं मिला पालिका से रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रयागराज से आई ऑडिट टीम को तीन दिन से रिकार्ड देने को लेकर अधिकारी और कर्मचारी कतराते रहे। अब लखनऊ से वापस लौटीं ईओ ने पालिका के सात विभागों के अधिकारियों को समस्त रिकार्ड ऑडिट टीम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद् में केंद्र और राज्य सरकार से मिले बजट से हुए विकास कार्यों और दूसरी परियोजनाओं के कामकाज का भौतिक और वित्तीय सत्यापन करने के लिए कैग इलाहाबाद से चार सदस्यीय टीम सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंची थी, इसमें कैग इलाहाबाद के सीनियर ऑडिट ऑफीसर आरएस मिश्रा, ऑडिट ऑफिसर अमित कुमार और अशोक सोनकर के अलावा एक सुपरवाइजर शामिल हैं। टीम ने सोमवार को नगरपालिका परिषद् टाउनहाल पहुंचकर अपनी आमद की जानकारी दी और पालिका की विभागीय जानकारी के साथ ही उनको कैग द्वारा ऑडिट आदेश दिखाते हुए दस दिनों में तीन वित्तीय वर्षों 2021-22, 2022-23 और 2023-24 में पारित बजट, विकास कार्यों का ऑडिट करने के लिए विभागवार दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा था, लेकिन तीन दिन से टीम को कोई रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया।
बुधवार को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह कार्यालय लौटीं तो कैग के सीनियर ऑडिट ऑफीसर आरएस मिश्रा ने टीम के साथ उनसे मुलाकात की और पालिका के अफसरों के रवैये पर आपत्ति जताई। उन्होंने बताया कि इस बार सामान्य ऑडिट के साथ ही पहली बार सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑडिट भी होना है, जिसमें बड़े बजट के काम और केंद्र एवं राज्य सरकारों की बड़ी परियोजना तथा विकास कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है। इसके लिए सीधी रिपोर्ट कैग मुख्यालय से राज्यपाल को भेजी जानी है। इसमें टीम मुजफ्फरनगर पालिका के साथ खतौली पालिका और अन्य नगर पंचायतों में भी ऑडिट करेगी।
विज्ञापन

इसके बाद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने पालिका के निर्माण, जलकल, स्वास्थ्य, मार्ग प्रकाश, लेखा, कर सहित सभी सातों विभागों के विभागाध्यक्षों को तलब कर लिया और लेखाकार प्रीति रानी से बिंदुवार सूचना टीम को उपलब्ध कराने के लिए कहा। इसमें टीम ने तीनों वित्तीय वर्षों का बजट, बैलेंस शीट और कैश बुक आदि की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन में योजनाओं में आये बजट की रिपोर्ट भी मांगी गई है। लेखा विभाग ने आधी अधूरी जानकारी उपलब्ध कराई है। इसको गंभीरता से लेकर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने पालिका सभाकक्ष में सातों विभागों के अध्यक्ष और लिपिकों तथा कैग टीम सदस्यों के साथ बैठक करते हुए सभी विभागों को वांछित सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।
इनसेट
बिना बताए गायब कर्मचारियों का वेतन कटेगा
कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बिना अवकाश वाले अफसरों व कर्मियों की रिपोर्ट तलब करते हुए दोषी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल, जलकल विभाग के एई सुनील कुमार के साथ ही अन्य विभागाध्यक्ष और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें