फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैडेट्स ने किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कॉलेज की सैन्य प्रशिक्षण अधिकारी लेफ्टिनेंट अंबिका देवी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कॉलेज की सीनियर विंग की एनसीसी कैडेट्स ने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन

अभियान एक पेड़ मां के नाम और एक छात्रा-एक पौधा नारों के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ लेफ्टिनेंट अंबिका देवी ने विद्यालय परिसर में पहला पौधा रोपण से किया। इसके बाद, एनसीसी कैडेट्स ने परिसर के चिह्नित स्थानों पर फलदार और औषधीय पौधे लगाए। इनमें आंवला, नींबू, अनार, जामुन और बेर शामिल रहे। कैडेट्स ने पौधों की नियमित सिंचाई और देखभाल की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें