फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैडेट अनिष्का अंतर ग्रुप प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
कृषक इण्टर कालिज की  एनसीसी कैडेट अनिष्का विजयी जो बरेली में आयोजित होने वाली अन्तर ग्रुप प्रति
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेट अनिष्का विजयी ने सहारनपुर में आयोजित अंतर बटालियन प्रतियोगिता में जजिंग डिस्टेंस एवं फील्ड सिग्नल (जेडीएफएस) वर्ग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने बरेली में आयोजित होने वाली अंतर ग्रुप प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कैडेट की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य ने प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार और संचालन लेफ्टिनेंट मोहित शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि अनिष्का विद्यालय की होनहार एनसीसी कैडेट होने के साथ-साथ बेहद अनुशासित छात्रा भी हैं। इस मौके पर नीरज कुमार, डॉ. केशव कुमार, नाहर सिंह, रिया बैंसला सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें