फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बॉक्स फटा, 50 हजार उपभोक्ताओं की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
केबल बॉक्स फटा, 50 हजार उपभोक्ताओं की बत्ती गुल
विज्ञापन

मेरठ। 33 केवी लाइन पर केबल बॉक्स फटने से करीब 50 हजार उपभोक्ताओं के यहां पांच घंटे तक बत्ती गुल रही। शाम के समय पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई। लोग बिजलीघर पर फोन कर जानकारी लेते रहे। रात करीब दस बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।
रुड़की रोड स्थित पीएसी के सामने सोमवार शाम करीब पांच बजे 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स फट गया। इसके चलते सोफीपुर, एकता नगर और ललसाना सहित अन्य बिजलीघर और फीडर से आपूर्ति बाधित हो गई। इनसे जुड़े करीब 50 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। इसके बाद शाम को पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। लोग बिजलीघर से लेकर अधिकारियों तक फोन कर बिजली की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 10 बजे केबल बॉक्स बदलकर आपूर्ति सामान्य की।
अधिशासी अभियंता दीपांशु सहाय ने बताया कि फाल्ट के चलते केबल बॉक्स फट गया था। इसके चलते आपूर्ति बाधित हुई थी। वहीं 33 केवी पीएल शर्मा अस्पताल, लेडीज पार्क, टाउन हाल, शारदा रोड, बिजली बंबा बाईपास, नौचंदी, विकासपुरी, लिसाड़ी गेट, हापुड़ रोड, काजीपुर, सेंट लुक्स, पल्लवपुरम सहित अन्य जगहों पर बिजली आपूर्ति बधित रही। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि लाइन और फीडर पर फाल्ट के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें