फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भमौरी में किसान समागम आयोजित, भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव भामौरी में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों की आमसभा और समागम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के जैविक खेती करने वाले किसानों ने भाग लेकर खेती को लाभकारी बनाने और सरकार से प्रोत्साहन दिलाने की मांग उठाई।
कार्यक्रम का आयोजन सुनील फौजी के प्रतिष्ठान पर किया गया। इसमें भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष ठाकुर उमेश राणा मुख्य अतिथि रहे। किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर केंद्र और प्रदेश सरकार से जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए विशेष योजनाएं लागू करने की मांग की। साथ ही जैविक उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने, जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए लाइसेंस प्रक्रिया सरल बनाने और खेती के लिए जरूरी संसाधन व आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि रासायनिक खाद और कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ लोगों को शुद्ध और पौष्टिक खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध हो सकेंगे। इस मौके पर भाकियू भानू के जिला प्रवक्ता अमित ठाकुर, सूरज प्रताप सिंह, केशव सौम, यश कुमार, सतीश तोमर, आकाश तोमर सहित संगठन के पदाधिकारी और क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें