फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैबनेट मंत्री ने दिया गन्ना मूल्य बढ़ोत्तरी का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाफर गांव में रालोद के अति पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन में लिया एनडीए की मजबूती का संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाफर स्थित एक मंडप में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की ओर से अति पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के कैबनेट मंत्री अनिल कुुमार ने सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा जल्द ही गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी किए जाने का आश्वासन दिया।
सम्मेलन में अति पिछड़ा वर्ग के लोग अपनी पारंपरिक घोड़ा-बुग्गी से पहुंचे, जो आकर्षण का विशेष केंद्र रहे। सम्मेलन में भारी संख्या में ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता और भाईचारे को अटूट बनाए रखने पर जोर दिया। पूर्व एमएलसी हरपाल सिंह सैनी ने शिक्षा को हर समाज की प्रगति की रीढ़ बताते हुए इसके प्रसार पर विशेष बल दिया। आयोजक सुनील रोहटा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के हाथ मजबूत करने का संकल्प दोहराते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर मेहनत करने की अपील की। क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने किसान ट्रस्ट द्वारा किसानों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों का विवरण दिया।
एससी-एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने कहा कि अति पिछड़े वर्ग समेत समाज के हर वर्ग का वास्तविक उत्थान केवल राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों में ही निहित है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूराम प्रजापति ने स्पष्ट किया कि रालोद किसी एक जाति विशेष की नहीं, बल्कि हर किसान, मजदूर और सर्वसमाज की हितैषी पार्टी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संतराज प्रजापति और संचालन क्षेत्रीय महासचिव गौरव जिटौली ने किया। इस दौरान अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिकेत भारद्वाज, संगीता दोहरे, संजय पनवाड़ी, विवेक बाफर, राकेश कश्यप, अर्जुन ढीडाला, डॉ. सुशील कुमार, दीपक गुन, पूजा राजपूत, इंद्रवीर भाटी, मोनू ढीडाला सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में हरेंद्र प्रधान, देवेंद्र, धर्मवीर, ओमपाल, सुमित गुर्जर घाट, कर्मवीर, सोनू कश्यप का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें