फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएबी और एसडी सदर बराबरी पर, लिटिल स्टार ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषि- फाइल- 4 सीएबी और एसडी सदर बराबरी पर, लिटिल स्टार ने जीता मैच
विज्ञापन

एसडी सदर में चल रहे वाणी गोयल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में खेले गए मैच
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एसडी सदर इंटर कॉलेज के मैदान में खेले जा रहे वाणी गोयल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। सीएबी और एसडी सदर की टीम के बीच हुआ मैच बराबरी पर रहा।लिटिल स्टार की टीम ने डीएवी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

पहले क्वार्टर फाइनल मैच में सीएबी और एसडी सदर की टीम के बीच संघर्षपूर्ण मैच खेला गया। मैच के 16वें मिनट में सदर टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी अर्पित शर्मा ने गोल किया। बदले में सीएबी टीम ने मैच के 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। रोहन ने गोल किया। मैच की समाप्ति तक दोनों टीमें एक-एक गोल कर मैच समाप्त हुआ। प्रतियोगिता का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला डीएवी स्कूल और लिटिल स्टार टीम के बीच खेला गया। इस मैच में लिटिल स्टार टीम ने डीएवी सदर टीम को 2-0 से पराजित किया। मैच के 15वें मिनट में रुद्र सैनी व 27वें मिनट में नवनीत सैनी ने गोल किए। डीएवी सदर स्कूल कोई गोल न कर सकी। मैच के निर्णायक जाहिद खान व लक्की शर्मा रहे। हॉकी प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले शनिवार सुबह 9:00 से खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें