शुक्रवार शाम एक व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ लोगों ने आगामी आठ जनवरी को भारत बंद करने के लिए लोगों से नुक्कड़ सभाएं करने, गांव-गांव खबर करने, मैसेज या कॉल करने और लोगों को जगाने तक का आह्वान किया। एनआरसी से जोड़कर एक वीडियो क्लिप भी पोस्ट की गई, जिसमें पुलिसकर्मियों को एक वर्ग के लोगों को घरों से उठवाने की बात कही गई थी। सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट की जानकारी मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव ने तत्काल मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिसके बाद संबंधित व्यक्तियों ने ग्रुप में माफी मांग ली।
आपत्तिजनक पोस्ट पर अफसरों की चुप्पी
जिस व्हाट्सएप ग्रुप में एनआरसी व कथित भारत बंद को लेकर मैसेज व वीडियो पोस्ट किए गए हैं, उसमें क्षेत्रीय थाना प्रभारी के साथ ही कई अफसर व पूर्व थाना प्रभारी तक जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद एसएसपी अभिषेक यादव के संज्ञान लेने तक किसी भी अफसर ने इस पोस्ट पर किसी तरह की कार्रवाई या जानकारी लेने की जरूरत नहीं समझी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/