फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए फाइनल, सीए इंटरमीडिएट और सीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

विज्ञापन
आबूलेन निवासी आर्यन मोरिस का सीए पास होने पर बधाई देते परिजन
विज्ञापन
मेरठ। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा मई 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फाइनल, सीए इंटरमीडिएट और सीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी किया गया।
विज्ञापन

रीजनल काउंसिल मेंबर सीए राजीव गुप्ता व मेरठ ब्रांच के अध्यक्ष सीए अजय गुप्ता, मेरठ ब्रांच के सह अध्यक्ष सीए नितिन मलिक व सचिव सीए शशांक गुप्ता ने बताया कि सीए फाइनल में मेरठ से ग्रुप एक में 28 और ग्रुप 2 में 21 विद्यार्थी सफल रहे। जिले में देवांश गर्ग ने सर्वाधिक 395 अंक प्राप्त कर प्रथम रैंक प्राप्त की। देवांश गुप्ता ने 387 अंकों के साथ द्वितीय स्थान और ध्रुव अग्रवाल ने 350 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। खुशी मोदी ने 349 अंकों के साथ चौथा स्थान व तनु जिंदल ने 344 अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त कर मेरठ जिले का नाम रोशन किया।

सीए प्रवेश परीक्षा में मेरठ से दीपांशी और रिया जैन ने 253 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, विदुषी कपूर ने 252 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेरठ ब्रांच की प्रबंधक समिति ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन

सीए सेजल गोयल का कहना है कि आज चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गई हूं। पिता सचिन गोयल व्यवसायी और मां दीपाली गोयल गृहिणी हैं। स्कूली शिक्षा एमपीजीएस शास्त्रीनगर से हुई। सीए राजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण किए। अपना सपना साकार होने पर बहुत खुश हूं।


ट्रैक्टर मिस्त्री का बेटा बना सीए
मकबरा अबू निवासी सुमेर खान मेवाती पुत्र राबनवाज मेवाती ने सीए परीक्षा में सफलता हासिल की। सुमेर के पिता ट्रैक्टर मिस्त्री है। अब राबनवाज के बेटे ने सीए बनकर उनका नाम रोशन किया है।

आर्यन ने भी पाई सफलता
आबूलेन केले वाली गली निवासी आर्यन ने सीए फाइनल की परीक्षा पास करके सफलता पाई है। आर्यन ने अपनी स्कूली पढ़ाई सैंट मेरी अकेडमी से की। आर्यन ने इस सफलता का श्रेय पिता दीपक मौरिष और माता सोनिया मौरिष को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें