फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सीएम को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर गांव छोड़ने की दी चेतावनी

Sat, 06 May 2023 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भाई द्वारा प्रताड़ित होकर आत्महत्या किए जाने के मामले में बवाना के गांव का निवासी अशोक कुमार ने सीएम योगी को पत्र लिखकर गुहार लगाई है वही कार्यवाही ना होने पर घर छोड़कर जाने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवाना के गांव अस्सा निवासी अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि उसके भाई ने प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली थी। भाई की जेब से सुसाइड नोट भी मिला था।
विज्ञापन


चार के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है और न ही कोई कार्रवाई की है। पत्र में थाना बहसूमा पुलिस को कार्रवाई के लिए आदेशित किए जाने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने गांव छोड़ने की चेतावनी दी है।

गांव अस्सा निवासी अशोक कुमार ने पत्र में कहा है कि गांव के ही चार लोगों ने घर में घुसकर उसके भाई प्रमोद एवं मनोज को प्रताड़ित किया तथा मारपीट की थी। प्रमोद द्वारा बहसूमा थाने में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसके भाई को प्रताड़ित किया तथा डरा धमकाकर तमंचा दिखाते हुए समझौते के लिए दबाव बनाया। जिस कारण भाई मनोज ने 26 अप्रैल को फांसी लगाकर जान दे दी थी। 26 अप्रैल को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन बहसूमा पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें