लावड़। लावड़ कस्बे में वार्ड दो से सभासद पद की निर्दलीय महिला प्रत्याशी समेत तीन के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। प्रत्याशी अपने पुत्र के जरिये रिक्शे में मिठाई के डिब्बे रखकर मतदाताओं को प्रलोभन दे रहे थे।
चौकी प्रभारी रविंद्र मलिक ने बताया कि शुक्रवार को वार्ड नंबर दो की निर्दलीय प्रत्याशी राजेश पत्नी मनोज मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए स्टीकर लगाकर मिठाई के डिब्बे मतदाताओं के घर भेज रही थी। रिक्शा चालक संदीप के साथ सभासद का पुत्र महेश घर-घर जाकर डिब्बे बांट रहा था। पुलिस ने इस दौरान दोनों को पकड़ लिया। पुलिस दोनों को चौकी ले आई। जहां, डिब्बे की गिनती की गई तो 250 निकले। पुलिस ने सभासद समेत तीन को नामजद करते हुए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने रिक्शा चालक व सभासद पुत्र को थाने भेज दिया।