फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का तेल खरीदने वाले आपूर्ति विभाग के रडार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
आपूर्ति विभाग के निशाने पर चोरी के तेल के खरीदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पूठा में तेल चोरी का खुलासा होने के बाद आपूर्ति विभाग गिरोह से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गया है। चोरी का तेल खरीदने वाले भी विभाग के निशाने पर हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें टैंकरों से तेल चोरी का इनपुट मिला था। उन्होंने निगरानी की योजना बनाकर मुखबिर सक्रिय किया। जिस दिन अधिक मात्रा में तेल चोरी की पुष्टि होगी, उसी दिन कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को एआरओ किशोर कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मौके से कुल 25 हजार लीटर डीजल और पांच हजार लीटर पेट्रोल बरामद किया गया है। 20 हजार लीटर डीजल खड़े टैंकर में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन खरीदा था चोरी का तेल
डीएसओ के अनुसार, ट्रांसपोर्टर की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इसके अलावा गाड़ी चालक और उसका हेल्पर भी जांच का हिस्सा बनेंगे। किन लोगों को बेचने के लिए यह गिरोह तेल चोरी करता था, इसका भी पता लगाया जाएगा। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें