मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में महिला की मौत पर मायके वालों ने डॉक्टर पति पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी बीएएमएस डॉ. फिरोज की शादी 10 साल पहले दिल्ली निवासी रसा जहरा (32) से हुई थी। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात 11 बजे सूचना मिली कि रसा जहरा ने फांसी लगा ली है। पुलिस को शव जमीन पर रखा मिला। डॉॅ. फिरोज और उनके परिजनों ने खुदकुशी करने की बात पुलिस को बताई। बाद में दिल्ली से महिला के परिजन पहुंचे। परिजनों ने पति और उसके परिवारवालों पर हत्या करने की आशंका जताई। उनके खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। शव के पास से एक रस्सी मिली है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। ब्यूरो