फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों होटल के सामने पत्नी ने पति को चप्पल से धुना, अजीब है कहानी

Wed, 01 Mar 2017 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
यूपी 100
विज्ञापन
सुनकर और पढ़कर भले ही आश्चर्य लगे, लेकिन यह हकीकत है। भैंसाली बस अड्डे के सामने एक होटल के बाहर मंगलवार दोपहर को ऐसा नजारा देखने को मिला कि आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी हैरान रह गई। युवा व्यापारी जहां अपनी प्रेमिका के साथ होटल से उतरा, वहीं व्यापारी की पत्नी अपने प्रेमी के साथ थी। जब तक लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही दोनों में मारपीट हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी चले गए।
विज्ञापन


भैंसाली बस अड्डे के पास एक होटल में व्यापारी अपनी प्रेमिका को लेकर होटल में पहुंचा। वहीं व्यापारी की पत्नी भी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ होटल में पहुंच थी। जैसे ही व्यापारी प्रेमिका के साथ होटल से बाहर निकला तभी उसकी पत्नी भी इसी होटल से ब्वायफ्रेंड के साथ निकली। महिला ने जैसे ही पति को प्र्रेमिका के साथ देखा तो वह पति पर चप्पल लेकर बरस पड़ी। दंपति में गाली गलौज के बाद हाथापाई हो गई। इस बीच व्यापारी की प्रेमिका चलती बनी, तो उसकी पत्नी के साथ पहुंचा प्रेमी युवक भी भाग निकला। सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी भी पहुंच गई। सदर बाजार थाने के दरोगा भी जीप लेकर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही युवा व्यापारी भी चलता बना। इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत का कहना है कि होटल के बाहर मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन उससे पहले ही दोनों चले गए। किसी ने भी कोई तहरीर भी नहीं दी है। वहीं दिल्ली रोड़ और शहर में अलग अलग स्थानों पर एक दर्जन से अधिक होटल अय्याशी के अड्डे बनते जा रहे हैं। चेकिंग होने पर कुछ ही दिन स्थिति ठीक रहती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें