फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: व्हाट्सएप ग्रुप में डाली मुख्यमंत्री योगी की आपत्तिजनक पोस्ट, भड़के व्यापारी, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2020 12:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
व्यापारियों ने की कार्रवाई की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ और आपत्तिजनक पोस्ट डालने को लेकर व्यापारियों ने कोतवाली थाने में हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, खंदक बाजार के व्यापारियों का हैंडलूम वस्त्र व्यापार संघ के नाम से एक ग्रुप संचालित है। बृहस्पतिवार को ग्रुप के एक सदस्य दिलीप कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री से जुड़ी एक पोस्ट फारवर्ड की। इसमें मुख्यमंत्री को आपत्तिजनक ढंग से दिखाया गया है। व्यापारियों ने इस पोस्ट का विरोध किया और हंगामा करते हुए कोतवाली थाने जा पहुंचे।

भाजपा नेता दीपक शर्मा ने बताया कि इस पोस्ट से सभी की भावनाएं आहत हुई हैं। व्यापारी नेता नीलकमल रस्तोगी ने कहा कि यह ग्रुप व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाया गया है। इस तरह की पोस्ट डालकर व्यापारियों के बीच मनमुटाव पैदा करने का प्रयास किया गया है। नाराज व्यापारी दिलीप गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: खिड़की का सरिया तोड़कर कोविड अस्पताल से फरार हुआ कोरोना संक्रमित, तलाश में जुटे पुलिस अफसर
विज्ञापन


इंस्पेक्टर देवेश शर्मा ने व्यापारियों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। मामला अफसरों तक पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि व्यापारियों की तहरीर पर आरोपी दिलीप कुमार गुप्ता पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें