फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 50 लाख की चोरी में व्यापारी की घरेलू सहायिका गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना पुलिस ने पॉश कॉलोनी शील कुंज में व्यापारी मनप्रीत के मकान में शनिवार को हुई 50 लाख की चोरी का खुलासा करते हुए घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने, चांदी और हीरे के जेवर भी बरामद कर लिए हैं। कॉलोनी निवासी मनप्रीत अपनी पत्नी र्ईशु दो बच्चे मिल्खा और बिशन के साथ रहते हैं। थाना प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनके घर से शनिवार सुबह 11:30 बजे करीब 50 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए। घटना की सूचना मनप्रीत की पत्नी ईशु ने पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो उनकी घरेलू सहायिका पर संदेह गया। पुलिस ने ग्राम महल निवासी बॉबी देवी हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गई। उसने चोरी कबूलते हुए चुराए गए सोने, चांदी और हीरे के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद करा दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है। जहां से से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

-
45 सीसीटीवी कैमरों में नहीं दिखा चोर
व्यापारी के घर चोरी की घटना के बाद पुलिस ने घर के आसपास के 45 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन उनमें कोई संदिग्ध या चोर दिखाई नहीं दिया। जबकि घटना के समय केवल घरेलू सहायिका को जाते हुए देखा गया था। इसी आधार पर उस पर संदेह हुआ और पूछताछ में घटना का खुलासा कर दिया।
-
विश्वास में घरेलू सहायिका को सौंप रखा था घर
व्यापारी मनप्रीत का अपना ऑटोमोबाइल सर्विस स्टेशन है और उनकी पत्नी ईशु पीएचडी कर रही है। अपने बच्चे मिल्खा और बिशन की देखभाल के लिए बॉबी को रखा था। वह सुबह 8 बजे आती और शाम 4 बजे तक घर पर रहती थी। कई साल से काम करने के चलते दंपती ने विश्वास करते हुए बच्चे और घर उसी को सौंप रखा था। उसे यह भी पता था कि जेवर कहां पर रखे है। पिछले सप्ताह उसने अटैची को खोलकर देख लिया था और उस समय गहनों की चमक देखकर उसकी नीयत खराब हो गई थी। इसके चलते चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिस अटैची में समान रखा था उसमें नंबर लॉक लगा हुआ था। महिला ने उसकी चैन काटकर पीछे के प्लाट में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें