गिफ्ट की दुकान चलाते थे निपुण रस्तौगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। आकांक्षा काॅलोनी में रविवार को पानी के ओवरहेड टैंक से कूदकर व्यापारी निपुण रस्तौगी (26) ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन आत्महत्या करने का कारण नहीं बता रहे।
आकांक्षा काॅलोनी निवासी नृपेंद्र कुमार रस्तौगी ने बताया कि वह इंटर काॅलेज से प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके बेटे निपुण रस्तौगी की गुड़ मंडी में कृष्णा एंपोरियम गिफ्ट के नाम से दुकान है। निपुण रस्तौगी ने रविवार तड़के 3:30 बजे के आसपास काॅलोनी में स्थित पानी के ओवरहेड टैंक से कूदकर जान दे दी। वह अविवाहित थे। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
छोटे भाई की सड़क हादसे में हुई थी मौत
सीओ अभिषेक पटेल ने बताया कि निपुण ने आत्महत्या की है। उसके छोटे भाई की करीब छह साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिजन अभी आत्महत्या का कारण नहीं बता रहे है। पुलिस जांच कर रही है।
-