फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश के चलते कारोबारी की संदिग्ध परििस्थ्तियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह क्लेश के चलते कारोबारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

सरधना। पुलिस चौकी बस स्टैंड से चंद कदम की दूरी पर दौराला रोड स्थित एक कारोबारी की रविवार की रात में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। चर्चा है कि कारोबारी वृद्ध ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

दौराला रोड निवासी 65 वर्षीय राकेश उर्फ कुक्कू पुत्र राजनीत की दौराला रोड पर भोलू स्वीट हाउस के नाम से दुकान है। मिली जानकारी के अनुसार गृह क्लेश के चलते कुक्कू तनाव में चल रहा था। तनाव के कारण रविवार की रात उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। उधर परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर परिजनों का कहना है कि राकेश उर्फ कुक्कू की मौत बीमारी के कारण हुई हैं। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें