सहारनपुर। कुंभ मेले के लिए सहारनपुर रीजन से हर दो घंटे में बसों का संचालन किया जाएगा। व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए परिवहन निगम की ओर से कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई है, साथ ही शासन की मांग पर निगम ने अतिरिक्त बसों को भी कुंभ मेले में भेजा है।
तीर्थ यात्रियों को कुंभ मेले में स्नान कराने के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। 28 फरवरी तक प्रत्येक दिन सहारनपुर डिपो से सात, मुजफ्फरनगर डिपो से छह, खतौली डिपो से छह, छुटमलपुर डिपो से छह बसे हर दो घंटे के अंतराल पर बेला कछार पार्किंग स्थल प्रयागराज के लिए संचालित होगी, साथ ही 17 कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। शासन की मांग पर निगम ने 150 बसों को कुंभ मेले के लिए रवाना कर दिया है। भेजी गई बसों में से 100 बसें बेला कछार के लिए संचालित होंगी।
सरस्वती हाईटेक पार्किंग स्थल के लिए 50 बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें सहारनपुर डिपो से 30, मुजफ्फरनगर डिपो से 30, छुटमलपुर डिपो से 20, खतौली डिपो से 20 बसे भेजी गई हैं। जो बसें सरस्वती हाईटेक पार्किंग स्थल के लिए भेजी गई है उनमें सहारनपुर डिपो से 15, मुजफ्फरनगर 17, छुटमलपुर डिपो से 10, खतौली से 10 बसें भेजी गई हैं।
प्रयागराज कुंभ मेले के लिए शासन की ओर से 150 बसें मांगी गई हैं, जिन्हें उपलब्ध करा दिया गया है। साथ ही 28 फरवरी तक रोजाना 25 बसें भी प्रयागराज कछार पार्किंग स्थल के लिए संचालित की जा रही हैं।
-योगेंद्र प्रताप सिंह, आरएम परिवहन निगम, सहारनपुर