फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार खड़ी करने पर दो घंटे बसों का संचालन रहा बंद

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड के गेट के सामने खडी कारें, जिस कारण बसों का संचालन लगभग दो घंटे तक बंद रहा। (स
विज्ञापन
मवाना। रोडवेज बस अड्डे के दोनों गेटों पर अज्ञात लोगों द्वारा वाहन खड़े किए जाने से रोडवेज बसों के संचालन में परेशानी होती है। इस संबंध में बस अड्डा प्रभारी ने आला अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

बस अड्डा प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि बस अड्डे के पास ही मंडप स्थित है। मंडप में जब भी कार्यक्रम होता है तो लोग अपनी कार आदि बस अड्डे के गेटों के आगे खड़ी कर देते हैं। इससे बसों के संचालन में परेशानी होती है। बृहस्पतिवार शाम 3:00 बजे के आसपास दो कार सवार अज्ञात स्टैंड के दोनों गेटों पर कार खड़ी कर चले गए।
इस संबंध में मंडप में भी जानकारी ली लेकिन मंडप प्रबंधन द्वारा कहा गया कि उनको जानकारी नहीं है कि किसकी कार है। गेटों पर कार खड़ी होने के कारण दो घंटे तक बसों का संचालन बंद रहा। सवारी बसों में बैठी रही लेकिन बस अड्डे के गेट के सामने कार खड़ी होने के कारण बाहर नहीं आ सकी। कार हटने के बाद ही बसों का संचालन शुरू हो सका। इस संबंध में बस अड्डा प्रभारी द्वारा आला अधिकारियों को अवगत कराकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें